खैरा : मिशन इंद्रधनुष के तहत अमकोली में स्वास्थ्यकर्मियों ने चलाया टीकाकरण अभियान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 7 मार्च 2022

खैरा : मिशन इंद्रधनुष के तहत अमकोली में स्वास्थ्यकर्मियों ने चलाया टीकाकरण अभियान


खैरा/जमुई (Khaira/Jamui), 7 मार्च :
◆ रिपोर्ट : प्रह्लाद
भारत सरकार के मिशन इंद्रधनुष के तहत सोमवार से सघन टीकाकरण अभियान का सत्र शुरू किया गया. इस बाबत जानकारी देते हुए प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक गिरीश कुमार ने बताया कि टीकाकरण अभियान के पहले दिन प्रखंड क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित गरही पंचायत के अमकोली गांव में टीकाकरण अभियान चलाया गया. साथ ही स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर गर्भवती महिला, बच्चे व वयस्कों की स्वास्थ्य जांच कर उन के बीच दवाइयों का वितरण भी किया गया. 

इस दौरान लोगों ने उक्त गांव के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार को लेकर चिकित्सा पदाधिकारियों से गुहार भी लगाई. ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 100 लोगों की आबादी वाला यह महादलित गांव विकास के सभी मायनों में अछूता है. ना यहां बिजली की सुविधा है और ना ही सड़क की सुविधा है. 

लोगों ने बताया कि मुख्य सड़क से 5 किलोमीटर अंदर अवस्थित यह गांव आने के लिए एक अदद सड़क तक मयस्सर नहीं है. वही इस गांव में पेयजल की उचित व्यवस्था भी नहीं है. 

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि लोगों को पेयजल के लिए गांव स्थित एकमात्र कुए का सहारा लेना पड़ता है. इस दौरान लोगों को कोविड वैक्सीन भी लगाई गई. मौके पर डब्ल्यूएचओ के डॉ. पवन कुमार, एएनएम अंजनी कुमारी, दिलीप कुमार अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

Responsive Advertisement