अलीगंज बाजार गई बच्ची दो दिनों से लापता, परिजन परेशान, गुमशुदगी का मामला दर्ज - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 8 मार्च 2022

अलीगंज बाजार गई बच्ची दो दिनों से लापता, परिजन परेशान, गुमशुदगी का मामला दर्ज

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 8 मार्च :
◆ चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट 
अलीगंज प्रखंड के सोनखार गांव निवासी शंभु सिंह की 12 वर्षीय पुत्री अमीषा कुमारी दो दिनों से लापता है। 

लापता बच्ची की पिता शंभु सिंह ने बताया कि मेरी बेटी बीते 6 मार्च की सुबह अलीगंज बाजार सब्जी लाने गई थी। वह देर शाम तक घर वापस नहीं आई तो खोजबीन करना शुरु कर दिया। अपने सगे संबंधियों व परिजनों तथा दोस्तो से भी पता करने की कोशिश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका।

बच्ची दो दिनों से लापता है। जिससे परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सताये जा रही है। लापता बच्ची के पिता ने बताया कि बच्ची का पता नहीं चल सका है। थक हार कर चंद्रदीप थाना में लिखित आवेदन देकर गुमशदगी का मामला दर्ज कराया गया है। पीड़ित ने थाना से बच्ची को खोजने की गुहार लगाई है।

Responsive Advertisement