Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : प्रखंड क्षेत्र में शान्ति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली व शब-ए-बारात संपन्न

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 20 मार्च :
◆ चन्द्रशेखर सिंह की रिपोर्ट :
तीन दिनों तक चलने वाला आपसी भाईचारे व शान्ति सद्भाव का पर्व रंगोत्सव होली व शब-ए-बारात प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आपसी भाईचारे व शान्ति सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया।

इस दौरान थाना क्षेत्र में पुलिस अपने दल-बल तथा नियुक्त दंडाधिकारी भी लगातार गश्त करते रहे।
प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, अंचलाधिकारी अरविंद कुमार तथा चंद्रदीप के थानाध्यक्ष आशीष कुमार लगातार क्षेत्र में घूम-घूम कर स्थिति का जायजा लेते दिखे।प्रखंड के अधिकांश पंचायतों में हर्षोल्लास व शान्ति सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली व शब-ए-बारात संपन्न हो गया।

समाजसेवी सह अधिवक्ता शशिशेखर सिंह मुन्ना ने प्रखंड के तमाम प्रशासनिक अधिकारियों व चंद्रदीप पुलिस को एवं प्रखंड के तमाम ग्रामीणों को प्रखंड के 13 पंचायतों में शान्ति सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली व शब-ए-बारात पर्व को संपन्न कराने के लिए धन्यवाद व शुभकामनाएं दी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ