चकाई : बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 2 मार्च 2022

चकाई : बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

 


चकाई/जमुई (Chakai/Jamui), 2 मार्च | सुधीर कुमार : चकाई प्रखंड अंतर्गत गौरीडीह गांव  के समीप बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के गौरीडीह गांव निवासी कामदेव यादव के रूप में हुई है। 


बताया जाता है कि घायल युवक किसी कार्य हेतु अपने घर से माधोपुर जा रहा था। इसी दौरान घर से महज कुछ ही दूरी पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई जिस में युवक कामदेव यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।


वहीं परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में घायल युवक को इलाज हेतु अशोका अस्पताल चकाई में भर्ती कराया गया। जहां युवक का इलाज किया जा रहा है।

Post Top Ad -