बिहार : उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने लॉन्च किया फिल्म डिटेक्टिव बोस का फर्स्ट लुक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 8 मार्च 2022

बिहार : उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने लॉन्च किया फिल्म डिटेक्टिव बोस का फर्स्ट लुक

 


पटना। आगामी फिल्म डिटेक्टिव बोस का फर्स्ट लुक बिहार की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने लॉन्च किया।विक्की सिंह दसौंधी इन दिनों अपनी फिल्म रघुराम के प्रोमोशन को लेकर बिहार आयें हुए हैं। 


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छपरा में भी इस फिल्म के लिए लोकेशन देखे जा रहे हैं।इसी बीच उनकी फिल्म डिटेक्टिव बोस का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया।मुम्बई,दिल्ली और उत्तरप्रदेश में फ़िल्म प्रोमोशन के बाद विक्की ने अपनी फिल्म का प्रोमोशन बिहार में किया।


फ़िल्म के बारें में आपको बता दूँ कि यह पूर्ण रूप से पारिवारिक व मनोरंजक हैं।जो भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में एक नई पहल हैं।इस फ़िल्म से विक्की सिंह दसौंधी भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू भी कर रहें हैं।


लेकिन,फ़िल्म की गुणवत्ता उच्च स्तर की हैं।इस फ़िल्म के उपरांत आगामी फिल्म डिटेक्टिव बोस की तैयारी में भी विक्की जुट चुकें हैं। डिटेक्टिव बोस की घोषणा बिहार की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी जी के द्वारा की गई, जिसकी शूटिंग सम्भवतः अगलें माह से करने की योजना हैं।


रघु राम के प्रमुख कलाकार विक्की सिंह दसौंधी,रौशनी चौबे,राम सुजान सिंह,समर्थ चतुर्वेदी,युगांत पांडे,पूनम राय, महेश नेगी,करण सिंह, नीरज श्रीवास्तव, अर्जुन, राम, सावन व अन्य हैं।रघु राम फिल्म के निर्देशक शेखर बी कुमार और ललित दायमा व सहायक निर्देशक संदीप ओझा हैं।

Post Top Ad -