जमुई : मो. मोतीउल्लाह बने लोजपा (रामविलास) के बिहार प्रदेश महासचिव, समर्थकों ने दी बधाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 1 मार्च 2022

जमुई : मो. मोतीउल्लाह बने लोजपा (रामविलास) के बिहार प्रदेश महासचिव, समर्थकों ने दी बधाई

जमुई (Jamui), 1 मार्च : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान के निर्देश पर प्रदेश संगठन मंत्री संजय सिंह ने लोजपा जमुई के पूर्व जिलाध्यक्ष मो. मोतीउल्लाह को पार्टी का प्रदेश महासचिव सह मुंगेर प्रमंडल का प्रभारी नामित किया है। श्री सिंह ने इस आशय का पत्र जारी करते हुए कहा कि मो. मोतीउल्लाह दल के निष्ठावान सिपाही हैं। उन्हें राज्य महासचिव नामित किए जाने से जहां दल और ताकतवर होगा वहीं मुंगेर जिला में भी यह और सक्रिय भूमिका निभा सकेगा। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

उधर मो. मोतीउल्लाह ने अपने मनोनयन के लिए लोजपा (रा) राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान समेत तमाम वरीय नेताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि नेतृत्व ने जो मुझे दायित्व दिया है, उसका मैं निष्ठा के साथ निर्वहन करूँगा। उन्होंने दल को मजबूत और धारदार बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने का संकल्प व्यक्त किया। मो. मोतीउल्लाह ने पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने की बात कही।

इधर बिहार लोजपा (रामविलास) के कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों ने मो. मोतीउल्लाह को प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर हर्ष प्रकट किया है।

Post Top Ad -