अलीगंज : हाईस्कूल भवन निर्माण होने से लोगों में खुशी, एक कमरे में ही चल रहा था पठन-पाठन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 31 मार्च 2022

अलीगंज : हाईस्कूल भवन निर्माण होने से लोगों में खुशी, एक कमरे में ही चल रहा था पठन-पाठन

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 31 मार्च :
◆ चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट :
अलीगंज प्रखंड के कोदवरिया पंचायत में हाई स्कूल भवन निर्माण कार्य शुरु होने से छात्र-छात्राओं के साथ पंचायत  वासियों में काफी खुशी का माहौल है। मध्य विद्यालय हिलसा कोदवरिया को वर्ष 2010 में ही बिहार सरकार द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय का दर्जा मिला था। तब से छात्र-छात्राओं की पठन-पाठन मध्य विद्यालय हिलसा कोदवरिया में ही शुरू किया गया था। भवन नही रहने से शिक्षकों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

पंचायत के पूर्व मुखिया फौदारी यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सह पूर्व उपमुखिया प्रभुदयाल सिंह के अथक प्रयास से गांव हिलसा कोदवरिया में प्राथमिक विद्यालय से मध्य विद्यालय का दर्जा मिला। इसके बाद नक्सल प्रभावित पंचायत कोदवरिया जैसे सुदुर ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के नींव की शुरुआत हुई थी।

वर्ष 2010 में राज्य सरकार द्वारा हर पंचायत में मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय के लिए उत्क्रमित कर दिया गया था। तब से हाई स्कूल का भवन नही होने के कारण मध्य विद्यालय हिलसा कोदवरिया में बच्चो की पढाई चल रही थी। वहीं तत्कालीन पंचायत के मुखिया फौदारी यादव ने हाई स्कूल भवन निर्माण के लिए एक एकड़ जमीन उच्च विद्यालय के लिए कई वर्षो पूर्व विद्यालय के लिए दान पात्र में केवाला कर दिया था। जो मध्य विद्यालय के समीप ही है। जहां भवन निर्माण कार्य शुरु हो गया है। जिससे पूरे पंचायत वासियों में खुशी है।
 समाजसेवी सह अधिवक्ता शशिशेखर सिंह मुन्ना ने कहा कि हाई स्कूल भवन नहीं रहने से पंचायत के छात्र-छात्राओं को हाईस्कूल शिक्षा के लिए 5 किलोमीटर दूरी पैदल तय कर अलीगंज जाना पडता था। जिससे खासकर छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित रह जातीं थी। अब पंचायत में ही हाई स्कूल होने से काफी सहुलियत मिल रही है।

वही पूर्व जिप अध्यक्ष रूणा देवी एवं महिला नेत्री सह पूर्व जिप प्रत्याशी शीलू देवी ने बताया कि हाई स्कूल नहीं रहने से पंचायत की छात्राएं उच्च शिक्षा ग्रहण नही कर पा रही थी। अब उनके पंचायत, गांव, घर में ही हाई स्कूल होने से काफी खुशी हो रही है। हाई स्कूल के भवन निर्माण का कार्य शुरु हो गया है। जिससे पूरे पंचायत वासियों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में सुविधा होगी। वहीं राजद नेता अजय यादव ने बताया कि भवन निर्माण होने से लोगों में काफी खुशी है।

वही ग्रामीण विजय यादव, ब्रह्मदेव सिंह, दिनेश सिंह, मंटू सिंह, मुकेश यादव, बालेश्वर यादव, जितेन्द्र कुमार, प्रताप यादव, ब्रह्मदेव यादव, रंजन यादव, गुरूसहाय बेलदार, स्वरूप यादव, विनेशवर यादव,  गोरेलाल यादव, मनोज यादव सहित सैकडों ग्रामीणों ने बताया कि हाई स्कूल भवन निर्माण कार्य शुरु होने से पूरे पंचायतवासियों के लिए खुशी का माहौल है। अब उच्च शिक्षा के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। बता दें कि भवन निर्माण होने से पठन पाठन में छात्र-छात्राओं को काफी सुविधाएं होगी।

Post Top Ad -