खैरा : जदयू कार्यकर्ताओं ने मनाया नीतीश कुमार का 71वां जन्मदिन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 1 मार्च 2022

खैरा : जदयू कार्यकर्ताओं ने मनाया नीतीश कुमार का 71वां जन्मदिन

 



खैरा/जमुई (Khaira/Jamui), 1 मार्च | प्रह्लाद : जदयू की ओर से खैरा दुर्गा मैदान के कर्मशाला प्रांगण में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामानंद सिंह ने किया।


वक्ताओं ने नीतीश कुमार के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें विकास पुरुष बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण बिहार का चौमुखी विकास हो रहा है।



जन्मदिन के अवसर पर दीप प्रज्वलित एवं के काट कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। जदयू कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर जन्मदिन मनाया।


 इस मौके पर जिला परिषद सदस्य मीरा देवी गुप्ता, खैरा पंचायत की मुखिया चंचला कुमारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Responsive Advertisement