चकाई : पूर्व विधायक सावित्री देवी ने किया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 2 मार्च 2022

चकाई : पूर्व विधायक सावित्री देवी ने किया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

चकाई/जमुई (Chakai/Jamui), 2 मार्च : चकाई नीचे बाजार परिसर में सक्सेस कंप्यूटर सेंटर का शुभारंभ राजद नेत्री व चकाई की पूर्व विधायक सावित्री देवी ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र खुल जाने से इलाके के छात्र छात्राओं को कंप्यूटर सीखने में आसानी होगी। प्रशिक्षण केंद्र में काफी कम फीस में छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पूर्व विधायक ने कहा कि आज के समय में कंप्यूटर की पढ़ाई समय की मांग है।

इस मौके पर सेंटर के संचालक व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Responsive Advertisement