गिद्धौर : सेवा का युवक असंतुलित होकर बाइक से गिरा, सर फटा, 6 टांके लगे, हालत गंभीर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 10 मार्च 2022

गिद्धौर : सेवा का युवक असंतुलित होकर बाइक से गिरा, सर फटा, 6 टांके लगे, हालत गंभीर

सेवा/गिद्धौर (Sewa/Gidhaur), 9 मार्च :
◆ विक्की कुमार की रिपोर्ट
गिद्धौर प्रखंड के सेवा पंचायत में एक 28 वर्षीय युवक बाइक से गिर गया जिससे उसका सर फट गया है। युवक की पहचान निचली सेवा के स्व. बिंदेश्वरी साव के नाती कुंदन कुमार साव के रूप में हुई है। 
मिली जानकारी के अनुसार कुंदन कुमार साव अपने ननिहाल सेवा में ही रहकर कबाड़ बेचकर जीवन यापन किया करता था। इसी दौरान बुधवार की देर शाम वो कुड़ीला से घर आ रहा था, इसी दौरान चक्कर आया और बाइक असंतुलित होकर गिर गया।
घटना में युवक का सर फट गया। नाक में भी चोट आई है। युवक को आनन फानन में दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. हंस कुमार पाठक द्वारा प्राथमिक उपचार करते हुए 6 टांका लगाया गया।
युवक की गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया। जिसके बाद एम्बुलेंस से ले जाया गया। बताया गया कि युवक कबाड़ का काम करता है।

Post Top Ad -