अलीगंज : मध्य विद्यालय में खिड़की से घुसकर असामाजिक तत्वों ने सामानों को पहुंचाई क्षति - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 10 मार्च 2022

अलीगंज : मध्य विद्यालय में खिड़की से घुसकर असामाजिक तत्वों ने सामानों को पहुंचाई क्षति

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 9 मार्च :
◆ चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट :
चंद्रदीप थाना क्षेत्र के राजकीयकृत मध्य विद्यालय अलीगंज में बीते रात असामाजिक तत्वों ने विद्यालय के पीछे से खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश कर पंखा, बेंच एवं डेस्क तथा बोर्ड, कुर्सी को तोड़कर क्षति पहुंचाने का काम किया गया है। 
विद्यालय प्रधानाध्यापक रूपलाल चौधरी ने बताया कि सुबह जब विद्यालय खुलने के बाद अंदर प्रवेश करने पर बेंच टेबल बिखरा देख अवाक रह गये। असामाजिक तत्वों ने विद्यालय के प्रधान कार्यालय के ताला को भी कटर से काटने का प्रयास किया गया है। लेकिन उसमें वह असफल रहा है।
विद्यालय प्रधान ने बताया कि आसामाजिक तत्वों ने खिड़की तोडकर अंदर घुसकर विद्यालय के सामानों को तोड़कर क्षति पहुंचाया है। जिसकी शिकायत चंद्रदीप थाना में अज्ञात के खिलाफ लिखित आवेदन देकर दर्ज कराई गई है।
थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। प्रथम दृष्टया असामाजिक तत्वों ने विद्यालय को क्षति पहुंचाने का काम किया है। जिसकी जांच पुलिस कर रही है। जल्द ही उसका पर्दाफाश हो जाएगा।

Post Top Ad -