जमुई में ट्रेन की चपेट में आया गिद्धौर का चायवाला, कटने से हुई मौत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022

जमुई में ट्रेन की चपेट में आया गिद्धौर का चायवाला, कटने से हुई मौत

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 17 फरवरी :
◆ इनपुट : बिक्की कुमार :

गुरुवार की सुबह जमुई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के क्रम में गिरकर कट जाने की वजह से एक चायवाले की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बनझुलिया गांव निवासी कपिलदेव साव (उम्र 35 वर्ष) ट्रेन में चाय बेचकर जीवन यापन किया करते थे।

वहीं गुरुवार की सुबह वे नियमित तौर पर सुबह 4 बजे अपने काम पर गए। जिसमें जमुई रेलवे स्टेशन पर उतरकर ट्रेन बदलने के क्रम में पैर फिसलने की वजह से गिरने और ट्रेन की चपेट में आ जाने से कटकर मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद शव को दोपहर बाद बनझुलिया स्थित आवास पर लाया गया। जहां ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक की दोनों पत्नियां दहाड़ मार मार कर रोने लगी। साथ ही साथ उनके माता-पिता भी दहाड़ मार कर रोने लगे। पूरा गांव गमगीन हो गया। हर चेहरे पर उदासी छाई हुई थी। सबके मुंह से बस इतनी ही बात निकल रही थी कि भगवान ने यह कैसी  सजा दी है। जिसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। जहाँ मृतक के सबसे छोटे पुत्र एक वर्षीय सत्यवीर कुमार ने मुखाग्नि दी।
पहली पत्नी इंदु देवी से कोई भी संतान नहीं होने की वजह से कपिल देव साव ने वर्ष 2017 में ममता देवी के साथ दूसरा विवाह किया था। जिसके साथ दूसरी विवाहिता ममता देवी की पहली शादी से हुआ पुत्र 7 वर्षीय पुत्र शक्ति कुमार भी साथ आया था। उसके बाद कपिल देव साव से एक बेटी लक्ष्मी कुमारी और एक पुत्र सत्यवीर कुमार का जन्म हुआ।

मृतक कपिलदेव साव अपने पीछे पिता टुकन साव (65 वर्ष), माता टुनी देवी (60 वर्ष), पहली पत्नी इंदु देवी (32 वर्ष), दूसरी पत्नी ममता देवी (28 वर्ष), बड़ा पुत्र शक्ति कुमार (7 वर्ष), बेटी लक्ष्मी कुमारी (3 वर्ष), छोटा पुत्र सत्यवीर कुमार (1 वर्ष) को छोड़ कर चले गए। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Responsive Advertisement