गिद्धौर-जमुई मुख्यमार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022

गिद्धौर-जमुई मुख्यमार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 17 फरवरी :
◆ कंटेंट : सुशांत
◆ इनपुट : बिक्की कुमार
बीते सोमवार की देर शाम तकरीबन 7 बजे के आसपास गिद्धौर-जमुई एनएच-333 के किनारे स्थित राजश्री इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी के समीप सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए।

इनकी पहचान गिद्धौर निवासी सुनील शर्मा एवं विनोद साह के रूप में की गई है। दुर्घटना में गोकुल शर्मा के पुत्र सुनील शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि विनोद साह को हल्की चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गिद्धौर निवासी सुनील शर्मा का फर्नीचर दुकान गैस एजेंसी के निकट है। जिसके लिए वे और विनोद साह ठेले पर सवार होकर, प्लाईवुड लेकर दुकान जा रहे थे। इसी दरम्यान गैस एजेंसी के पास गलत दिशा से आ रही बोलेरो ने एक बाइक को टक्कर मारी और बाइक की टक्कर ठेले में लगी। जिसके बाद ठेले पर सवार सुनील शर्मा एवं विनोद साह घायल हो गए।
घटना के बाद प्रशासन के लोग वहां पहुंचे। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ से बेहतर उपचार के लिए गंभीर रूप से घायल सुनील शर्मा को जमुई रेफर कर दिया गया। वहीं मिली जानकारी के अनुसार उन्हें जमुई से पटना रेफर कर दिया गया, जहां वे इलाजरत हैं।

Responsive Advertisement