एमएलसी चुनाव में मंत्री सुमित कुमार सिंह की पत्नी सपना सिंह की हो सकती है संभावित उम्मीदवारी, समर्थकों में हर्ष - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 2 February 2022

एमएलसी चुनाव में मंत्री सुमित कुमार सिंह की पत्नी सपना सिंह की हो सकती है संभावित उम्मीदवारी, समर्थकों में हर्ष

जमुई (Jamui), 2 फरवरी। लखीसराय, शेखपुरा, मुंगेर एवं जमुई स्थानीय प्राधिकार सीट से बिहार सरकार में मंत्री सुमित कुमार सिंह की धर्मपत्नी सपना सिंह की एनडीए के तरफ से संभावित उम्मीदवारी हो सकती है। निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का हुजूम इनदिनों मंत्री सुमित कुमार सिंह के जमुई स्थित पकड़ी आवास और पटना स्थित सरकारी आवास पर लगने लगा है।

सपना सिंह बिहार सरकार में निर्दलीय चकाई से विधायक व विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री सुमित कुमार सिंह की धर्मपत्नी हैं। उनके ससुर नरेंद्र सिंह बिहार सरकार में स्वास्थ्य व कृषि मंत्री रह चुके हैं। जबकि सुमित सिंह के बड़े भाई स्वर्गीय अभय प्रताप सिंह व जमुई से अजय प्रताप सिंह पूर्व विधायक रह चुके हैं।

पंचायतों का चुनाव समाप्त होते ही पंचायत प्रतिनिधियों ने जिस तरह से सपना सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर दबाव बनाया था तथा उनका हुजूम बार-बार सुमित कुमार सिंह के संग नजर आ रहा था, उसी से स्पष्ट हो गई थी कि सपना सिंह चुनाव लड़ेंगी।

सुमित सिंह के परिवार का राजनीतिक दबदबा पहले से कायम है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में जदयू से टिकट कटने के बावजूद सुमित कुमार सिंह चकाई में अपने परिवारिक राजनीतिक विरासत को बचाने में सफल रहे और बिहार से इकलौते निर्दलीय विधायक के तौर पर चुनाव जीतने में सफल रहे। पत्नी सपना सिंह के एमएलसी चुनाव की तैयारी उन्होंने तारापुर चुनाव प्रचार के दौरान ही प्रारंभ कर दी थी।

Post Top Ad