गिद्धौर : शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में एक की मौत, चार गंभीर, थाना के निकट हुई घटना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 19 फ़रवरी 2022

गिद्धौर : शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में एक की मौत, चार गंभीर, थाना के निकट हुई घटना

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 19 फरवरी :
बिक्की कुमार की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट : 
शुक्रवार को गिद्धौर थाना के समीप हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देर रात 11 बजे के बाद की बताई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेगूसराय के पकरी गांव के पांच लोग बैद्यनाथ धाम से पूजा करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गिद्धौर थाना के पास बैरियर में कार की टक्कर हुई जिसके बाद वाहन लिप्ट्स के पेड़ में जा भिड़ा। जिसमें वाहन चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वाहन सवार शराब के नशे में धुत बताये जा रहे हैं।
टक्कर की आवाज सुनते ही गिद्धौर थाना के जवान तुरंत दौड़े। जिसके बाद घायलों को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया।
इस संदर्भ में गिद्धौर थाना के सहायक अवर निरीक्षक नित्यानंद सिंह ने बताया कि देर रात यह घटना हुई है। कार दुर्घटना में बेगूसराय के एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि चार व्यक्ति बुरी तरह से घायल हुए हैं। घायलों के नाम राजेश कुमार, मनजीत कुमार, रामराज साहब एवं चंदन कुमार हैं। पुलिस ने हादसे का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Responsive Advertisement