खैरा : ट्रैक्टर ने 2 वर्षीय मासूम को कुचला, घटनास्थल पर हुई मौत, लोगों ने किया सड़क जाम - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 19 फ़रवरी 2022

खैरा : ट्रैक्टर ने 2 वर्षीय मासूम को कुचला, घटनास्थल पर हुई मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

खैरा/जमुई (Khaira/Jamui), 19 फरवरी :
● प्रह्लाद कुमार की रिपोर्ट 
बड़ीबाग-खैरा मुख्य मार्ग पर बुलकाबथान के समीप एक ट्रैक्टर ने 2 वर्षीय बच्ची को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही मासूम की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर दिया.

जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अजय यादव की बेटी सड़क किनारे खड़ी थी. इसी दौरान बड़ीबाग की तरफ से आ रहे एक धान लदे ट्रैक्टर ने मासूम को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
बाद में परिजनों ने जब ट्रैक्टर चालक को पकड़कर उसे रोकना चाहा तब उस ट्रैक्टर चालक के परिजन तथा अन्य कई लोग आए और उनके साथ मारपीट भी की. जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. ग्रामीण उच्च पदाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए तथा चालक पर कार्रवाई की मांग करने लगे.
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर चालक के घर गई तब उन लोगों ने पुलिस के साथ भी तू-तू मैं-मैं किया. घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है तथा समाचार संप्रेषण तक सड़क जाम नहीं खोला जा सका था. जिससे वाहनों की कतारें लग गई थी और उक्त मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया था. पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास कर रहे थे.

Responsive Advertisement