अलीगंज : समाज सुधार अभियान को सफल बनाने को लेकर परिचर्चा आयोजित, मौजूद रहे सिकंदरा विधायक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 19 फ़रवरी 2022

अलीगंज : समाज सुधार अभियान को सफल बनाने को लेकर परिचर्चा आयोजित, मौजूद रहे सिकंदरा विधायक

1000898411
.com/img/a/
अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 19 फरवरी :
◆ रिपोर्ट : चंद्रशेखर सिंह
 समाज सुधार अभियान की सफलता को लेकर अलीगंज प्रखंड के पुरसंडा पंचायत के पंचायत सरकार भवन में मुखिया संजू देवी की अध्यक्षता में ग्रामीणों के साथ संवाद परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में समाज सुधार के तहत सरकार के चार कार्यक्रमों शराबबंदी, नशा मुक्ति, दहेज प्रथा व बाल विवाह पर रोक की जानकारी लोगों को दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी ने बताया कि शराबंदी से लोगों को खासकर नीचले तबके के लोगों को फायदा पहुंच रहा है। शराब से तन, मन, धन तीनों चीजों की बर्बादी होती है। उन्होने कहा कि मद्यपान जैसे कुरीतियों को हर घर से रोक की शुरुआत किया जाना चाहिए।
प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि बाल विवाह, दहेज प्रथा और मधपान जैसे कुरीतियों को त्याग करने पर ही घर परिवार व समाज की तरक्की हो सकती है। ऐसे कुरीतियों को दूर करने में सभी लोगों की सहभागिता जरुरी है। उन्होंनें कहा कि इन सामाजिक बुराइयों के कारण हमारा विकास अवरूद्ध है। 
भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने कहा कि बाल विवाह के दुष्परिणामो के बताते हुए कहा कि बाल विवाह बचपन को ही समाप्त कर देता है। जिसके कारण बच्चो की शिक्षा, स्वास्थ्य और संरक्षण पर इसका नकारात्मक प्रभाव पडता है।इसका सीधा असर न केवल बच्चो पर ही बल्कि उसके पुरे परिवार व  समाज पर पडता है।
मुखिया संजू देवी कहा कि नशा सेवन करने वाले व्यक्ति को शारीरिक, आर्थिक व सामाजिक नुकसान उठाना पड़ता है।

मौके पर विकास मित्र अवधेश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि मिथिलेश यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, दशरथ राम चंद्रवंशी के अलावे कई मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्य के अलावे प्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।

Post Top Ad -