गिद्धौर : रेलवे स्टेशन रोड में हथियार के बल पर रेलवे कर्मी और उनके पुत्र से अपराधियों ने की छिनतई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022

गिद्धौर : रेलवे स्टेशन रोड में हथियार के बल पर रेलवे कर्मी और उनके पुत्र से अपराधियों ने की छिनतई

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 24 फरवरी : आसनसोल से अपने घर गिद्धौर के धोबघट आ रहे रेलवे कर्मी एवं उनके पुत्र के साथ गिद्धौर रेलवे स्टेशन रोड में हथियार के बल पर अपराधियों ने मंगलवार की रात छिनतई की।
पीड़ित रेल कर्मी कारू पासवान ने बताया कि मंगलवार की रात सियालदह-बलिया एक्सप्रेस ट्रेन से गिद्धौर रेलवे स्टेशन लगभग 9 बजे पहुंचे। वहां से अपने पुत्र रामविलास पासवान के साथ बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी रेलवे स्टेशन से करीब आधे किलोमीटर के बाद सुनसान सड़क पर दो बाइक से चार नकाबपोश अपराधी पूर्व से घात लगाए थे।

अपराधियों ने मारपीट कर पिस्तौल का भय दिखा कर बाइक रुकवा ली। इसके बाद मोबाईल फोन, रेलवे आईडी कार्ड, रेलवे द्वारा निर्गत यात्रा पास, पर्स एवं मेरे पुत्र के पास से भी मोबाईल फोन और बाईक की चाभी लूट कर गिद्धौर बाजार की ओर फरार हो गए है।
देखें वीडियो >>
पीड़ित कारू पासवान ने बताया कि किसी तरह रात में ही गिद्धौर थाना पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी।

Responsive Advertisement