खैरा : शराब तस्कर गिरफ्तार, कई कांडों में है नामज़द - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022

खैरा : शराब तस्कर गिरफ्तार, कई कांडों में है नामज़द

खैरा/जमुई (Khaira/Jamui), 25 फरवरी | प्रह्लाद : स्थानीय थाना क्षेत्र के हड़खार पंचायत के चननवर गांव के जयप्रकाश गुप्ता के पुत्र संतोष साहू पर शराब तस्करी के कई मामले खैरा थाना में पूर्व से दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक शौर्य  सुमन के निर्देशानुसार खैरा थाना अध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान द्वारा एक टीम गठित कर संतोष साह को खैरा स्कूल मोड़ के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद थाना लाकर पूछताछ किया गया।
इस संदर्भ में जमुई के आरक्षी उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार  ने बताया कि संतोष साहू को गिरफ्तार किया गया है। उसपर झारखंड राज्य के गिरिडीह जिला में तीसरी थाना के घूठिया, बिहार के नवादा जिला के कौवाकोल थाना एवं जमुई जिला के सदर थाना में शराब तस्करी का मामला दर्ज है। इसके अलावा उसके ऊपर खैरा थाना में छह कांड अंकित है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए प्रयासरत थी। अंततः उसे खैरा स्कूल मोड़ के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया। संतोष साहू के पास से एक हीरो होंडा कंपनी का मोटरसाइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बी आर 46 ऐल 3659 है, को जब्त किया गया।
इस छापेमारी अभियान में खैरा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार आजाद एवं जिला पुलिस के बल के जवान शामिल थे। संतोष साह लगभग 6 वर्षों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। वह एक पेशेवर शराब तस्कर है।

Responsive Advertisement