खैरा : चिकित्सक नहीं रहने से व्यक्ति की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में किया हंगामा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022

खैरा : चिकित्सक नहीं रहने से व्यक्ति की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में किया हंगामा

खैरा/जमुई (Khaira/Jamui), 25 फरवरी | प्रह्लाद : स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा परिसर में बीते बुधवार देर शाम चिकित्सक नहीं रहने के कारण आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया तथा घंटों बवाल काटा. ग्रामीणों का आरोप था कि चिकित्सक नहीं रहने के कारण एक व्यक्ति की इलाज के कमी से मौत हो गई. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल में अक्सर ही चिकित्सक नहीं रहते हैं.
बीते बुधवार शाम खैरा निवासी अर्जुन पासवान के पिता को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था. उनकी स्थिति काफी खराब थी. चिकित्सक नहीं रहने के कारण उन्हें वापस घर ले जाना पड़ा तथा उनकी मौत हो गई. ग्रामीणों ने इस मामले में अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही करने का आरोप लगाया. हालांकि अस्पताल प्रबंधन की माने तो जिस वक्त उक्त व्यक्ति को इलाज के लिए लाया गया था, ड्यूटी पर एक डॉक्टर तैनात थे और उनके द्वारा उक्त शख्स की जांच पड़ताल की गई थी तथा उसके बाद ही उन्हें घर वापस भेजा गया था.
बहरहाल लोगों ने इस दौरान अस्पताल परिसर में घंटों बवाल काटा था तथा वरीय पदाधिकारियों के द्वारा अस्पताल में चिकित्सकों के ऊपर कार्रवाई करने की मांग भी की. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया.

Responsive Advertisement