गिद्धौर : गंगरा के वार्ड संख्या 2 से काशी यादव बने वार्ड सचिव - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 23 फ़रवरी 2022

गिद्धौर : गंगरा के वार्ड संख्या 2 से काशी यादव बने वार्ड सचिव

गंगरा/गिद्धौर (Gangra/Gidhaur), 23 फरवरी :
◆ डब्लू पंडित की रिपोर्ट :
गिद्धौर प्रखंड के गंगरा पंचायत के वार्ड संख्या 2 के तारडीह गांव में बुधवार को वार्ड सदस्य शारदा देवी की अध्यक्षता में वार्ड सभा का आयोजन किया गया जिसमें वार्ड के समस्त ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया. वार्ड सभा में सर्वसम्मति से वार्ड में विकास की गति को देने के लिए वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति का गठन किया गया. गठन के उपरांत एक वार्ड सचिव का चयन के लिए प्रस्ताव लाया गया जिसके लिए लोकनाथ यादव, चांदनी कुमारी, अर्जुन यादव, ज्योतिष कुमार, काशी यादव ने पर्चा दाखिल किया.
जिसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच पंचायत सचिव पन्ना लाल ठाकुर व पर्यवेक्षक पिंकू कुमार के देखरेख में मतदान कराया गया मतगणना के उपरांत लोकनाथ यादव को 12 मत, चांदनी कुमारी को 36 मत, अर्जुन यादव को 14 मत, ज्योतिष कुमार को 6 मत, काशी यादव को 153 मत और मुकेश यादव को 88 मत प्राप्त हुआ. इस तरह से काशी यादव 65 मतों से जीत दर्ज की.

जीत के बाद उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए वार्ड सचिव काशी यादव ने कहा कि वार्ड की जनता ने जिस तरह से हम पर भरोसा कर ऐतिहासिक जीत दिलाई है, वार्ड की जनता का कभी भी भरोसा टूटने नहीं देंगे और वार्ड के विकास में गति दी जाएगी.
इस अवसर पर पंचायत सचिव पन्नालाल ठाकुर, पर्यवेक्षक पिंकू कुमार, वार्ड संख्या 6 के वार्ड सदस्य रोहित कुमार , वार्ड सदस्य शारदा देवी, पंच सदस्य भोला यादव,  नरेश यादव, महेश यादव, उमेश यादव, कपिलदेव रविदास, लोकनाथ यादव, चांदनी कुमारी, अर्जुन यादव, ज्योतिष कुमार, मुकेश यादव के अलावे दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे!

Responsive Advertisement