गिद्धौर : सड़क दुर्घटना में घायल बानडीह निवासी पूर्व साक्षरता समन्वयक का इलाज के दौरान निधन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 15 फ़रवरी 2022

गिद्धौर : सड़क दुर्घटना में घायल बानडीह निवासी पूर्व साक्षरता समन्वयक का इलाज के दौरान निधन

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 15 फरवरी : गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत रतनपुर पंचायत के बानाडीह निवासी रामनरेश यादव का पटना में जारी इलाज के क्रम में निधन हो गया. प्राप्त जानकारी अनुसार 44 वर्षीय रामनरेश यादव एक सप्ताह पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे. जिसके बाद पटना के एक निजी क्लीनिक में उनका इलाज चल रहा था. जहां बीते सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गई.

रामनरेश यादव के निधन से उनके परिजन एवं गांव बानाडीह के ग्रामीण शोकाकुल हैं. निधन की जानकारी मिलते ही उनके आवास पर परिजनों को ढाढ़स देने वाले शुभचिंतक पहुंचे. बता दें कि रामनरेश यादव पूर्व में गिद्धौर प्रखंड के साक्षरता समन्वयक रह चुके थे.

Responsive Advertisement