स्वतंत्रता संग्राम में अपना सब कुछ समर्पित करने वाले अमर बलिदानी थे वीर चंद्रशेखर आजाद : शशिशेखर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 27 फ़रवरी 2022

स्वतंत्रता संग्राम में अपना सब कुछ समर्पित करने वाले अमर बलिदानी थे वीर चंद्रशेखर आजाद : शशिशेखर

 


अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 27 फरवरी | चंद्रशेखर सिंह : प्रखंड के युवा शक्ति कार्यालय में युवा नेता महेश सिंह राणा की अध्यक्षता में क्रन्तिकारी वीर स्वतंत्रता संग्राम के महानायक की पुण्यतिथि मनायी गयी। सर्व प्रथम लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।


युवा शक्ति के प्रान्तीय नेता समाजसेवी सह अधिवक्ता शशिशेखर सिंह मुन्ना जी ने कहा कि वीर चंद्रशेखर आजाद देश के लिए सब कुछ समर्पित कर दिया था। उन्होंने देश के लिए अपने प्राणो की आहुति तक दे दी। क्रान्ति वीर चंद्रशेखर आजाद की गाथा कभी भी भुलाये नहीं जा सकते हैं।


कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में उनके अमूल्य बलिदान से युवाओं को राष्ट्रसेवा में अपने को समर्पित करने का संकल्प लेने की जरूरत है। 


समाजसेवी सुरेश यादव ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेताओं से एक अमर बलिदानी वीर थे। जो देश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। महेश सिंह राणा ने कहा कि वीर चंद्रशेखर आजाद ने अंग्रेजों को अकेले सामना कर नाकों चने चबाने को विवश कर दिया था। उनके बलिदान से युवाओं को ही नही पुरे देश वासियों के लिए गर्व की बात है।


मौके पर डा दिनेश कुमार,परमेश्वर यादव, चंद्रशेखर आजाद, प्रो आनंद लाल पाठक, सुरेश प्रसाद यादव, मकेश्वर यादव, गोरेलाल यादव, अशोक कुमार, नगीना चंद्रवंशी, कौशल किशोर यादव के अलावे दर्जनो गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -