गिद्धौर : क्लिप टूटने से चलते-चलते रूका ट्रक, टला हादसा, जमुई बायपास पर आवागमन बाधित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 31 जनवरी 2022

गिद्धौर : क्लिप टूटने से चलते-चलते रूका ट्रक, टला हादसा, जमुई बायपास पर आवागमन बाधित

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 31 जनवरी :
◆ इनपुट : बिक्की कुमार

गिद्धौर बाजार से सार्वजनिक पुस्तकालय होते हुए जमुई की ओर जाने वाले बायपास सड़क पर ट्रक का क्लिप टूट जाने की वजह से घंटों से जाम लगा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दिन के पौने एक बजे के आसपास बालू लदे ट्रक के सार्वजनिक पुस्तकालय से आगे नाला पुल के निकट शंभु किराना व श्याम किराना के पास अचानक से क्लिप टूट जाने की वजह से आवागमन बाधित हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में खराबी आ जाने की वजह से अचानक से ही ट्रक रुक गया और एक ओर झुक गया। ऐसे में बड़ा हादसा होने से बचा। वहीं इस रास्ते कुमरडीह, कोल्हुआ, दाबिल होते हुए जमुई की ओर जाने वाली गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। बताया जा रहा है कि क्षमता से अधिक बालू लाद लिए जाने की वजह से ट्रक के क्लिप पर लोड बढ़ा और वो चलते में ही टूट गया।

खबर लिखे जाने तक पिछले पांच घंटों से आवागमन बाधित है। ट्रक चालक व खलासी द्वारा इसकी मरम्मत की जा रही है।

Responsive Advertisement