सिकंदरा : लछुआर गांव में प्रबोध जन सेवा संस्थान ने विधवाओं व वृद्ध महिला-पुरुषों के बीच बांटे कंबल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 31 जनवरी 2022

सिकंदरा : लछुआर गांव में प्रबोध जन सेवा संस्थान ने विधवाओं व वृद्ध महिला-पुरुषों के बीच बांटे कंबल

सिकंदरा/जमुई (Sikandara/Jamui), 31 जनवरी : शनिवार को सेवा के क्षेत्र में अग्रणी प्रबोध जन सेवा संस्थान की इकाई मानव रक्षक रक्तदाता परिवार, मेडिको मित्र एवं फ्री लीगल एड के द्वारा लछुआर अवस्थित प्रधान कार्यालय के प्रांगण में शिक्षाविद शक्ति धर मिश्र की उपस्थिति में विधवा, वृद्ध महिला व वृद्ध पुरुषों के बीच कंबल वितरण का आयोजन किया गया तथा वैसे जरूरतमंद जो शारीरिक रूप से आने में असमर्थ थे स-सम्मान कंबल उनके घर तक पहुंचाया गया।

संस्थान के सचिव व सामाजिक कार्यकर्त्ता सुमन सौरभ ने कहा की हम लोग विशेष रूप से ख्याल रखते हैं कि हमारी भेट जरुरतमंद के आत्म सम्मान को तनिक भी ठेस ना पहुचाये। कई बार हम लोगों ने देखा है जो वास्तविक जरूरतमंद होते हैं उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पाता, जिसका खास तौर पर ध्यान रख हम लोग सेवा कर रहे है।
शक्तिधर मिश्र ने इस नेक कार्य हेतु सभी साथियों को बधाई देते हुए कहा की जमुई सांसद चिराग पासवान ने भी संस्थान द्वारा चलाये जा रहे अनेक सामाजिक सत्कार्यो के लिए बधाई दी है जो काफी गौरव की बात है।

वहीं टीम के सहयोगी सचिन कुमार ने बताया की हमारे साथियों ने पूर्व में भी जमुई रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्र, जमुई, महादेव सिमरिया, सिकंदरा तथा पटना में भी वास्तविक जरूरतमंदों के बीच कंबल भेट कर ठंड से राहत देने का प्रयास किया है।
इस नेक आयोजन में युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही। जिसमें राकेश रविदास, निहाल, विनोद केशरी व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post Top Ad -