गिद्धौर : कोविड वैक्सिनेशन प्रिकॉशन डोज़ अभियान के पहले दिन 28 लाभार्थियों को लगा कोरोना का टीका - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 10 जनवरी 2022

गिद्धौर : कोविड वैक्सिनेशन प्रिकॉशन डोज़ अभियान के पहले दिन 28 लाभार्थियों को लगा कोरोना का टीका

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 10 जनवरी | सुशान्त साईं सुन्दरम : कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से बचाव के लिए सोमवार को कोविड प्रिकॉशन डोज़ वैक्सिनेशन अभियान (Covid Precaution Dose Vaccination Drive) की शुरुआत हो गई। जिसके तहत हेल्थकेयर, फ्रंटलाइन वर्कर्स एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव का टीका लगाया गया।

गिद्धौर स्थित दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एसीएमओ डॉ. रमेश प्रसाद, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बिपुल कुमार एवं डॉ. प्रदीप कुमार की उपस्थिति में कोरोना वैक्सीन के प्रिकॉशन डोज़ टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई।

इस मौके पर सोमवार को पहले दिन एएनएम अनुसुइया कुमारी ने हेल्थकेयर, फ्रंटलाइन वर्कर एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 28 लाभार्थियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रिकॉशन डोज़ का टीका दिया। पहले दिन प्रिकॉशन डोज़ का टीका लेने वालों में 18 पुरुष एवं 10 महिलाएं शामिल हैं।

इस मौके पर वेरिफायर दीपू कुमार, विकास कुमार सुमन, प्रभुनाथ कुमार राम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Responsive Advertisement