चकाई : लेट्स इंस्पायर बिहार-जमुई के तत्वावधान में हुए क्रिकेट टूर्नामेंट फ़ाइनल में टाइगर एलेवन की जीत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 21 जनवरी 2022

चकाई : लेट्स इंस्पायर बिहार-जमुई के तत्वावधान में हुए क्रिकेट टूर्नामेंट फ़ाइनल में टाइगर एलेवन की जीत

 



चकाई/जमुई (Chakai/Jamui), 21 जनवरी : चकाई प्रखंड अंतर्गत लीलुडीह क्रिकेट मैदान में लेट्स इंस्पायर बिहार-जमुई चेप्टर के तत्वावधान में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को टाइगर इलेवन एवं एसडीएस के बीच  फ़ाइनल मुकाबला खेला गया. जिसमें टाइगर इलेवन के द्वारा टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसमें 15 ओवर में 198 रन का विशाल लक्षय खड़ा किया. जिसमें टाइगर इलेवन के कप्तान प्रणव सिंह ने 124 रन बनाए.



वही एसडीएस टीम ने 11.3 ओवर में महज 118 रन बनाकर ऑल आउट हो गया. वही टाइगर एलेवन ने 80 रनों से मैच जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया.



इस अवसर पर जिलापार्षद सदस्य गोविंद चौधरी, विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन पांडेय,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष शालिग्राम पांडेय,समाजसेवी मंटू उपाध्याय,एसपीसीए इंस्पेक्टर टुनटुन पासवान द्वारा मौके पर रनर एवं वीनर खिलाड़ियों को कप एवं मैडल देकर सम्मानित किया.



जबकि लेट्स इंस्पायर बिहार-जमुई चेप्टर के द्वारा फाइनल मुकाबला में आये सभी गणमान्य व्यक्तियों, पत्रकारों एवं खिलाड़ियों सहित रॉयल क्लब लीलुडीह के सभी आयोजनकर्ता को प्रश्पति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया. जबकि फाइनल मैच जीतने वाले विजेता को 25 हज़ार नगद,टॉफी,मैडल एवं प्रश्पति पत्र दिया गया जबकि रनर टीम को 20 हज़ार नगद,ट्रॉफी,मैडल एवं प्रश्पति पत्र दिया गया.


वहीं मेन ऑफ द मैच एवं मेन ऑफ द सीरीज का पुरुस्कार टाइगर इलेवन क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सह शतकवीर प्रणव सिंह को दिया गया.इसके साथ ही उन्हें 10 हजार का नगद पुरुस्कार भी दिया गया.



वहीं इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पार्षद गोविंद चौधरी,विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन पांडे, इंस्पेक्टर टुनटुन पासवान आदि ने संयुक्त रूप से विजयी एवं रनर टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी के साथ पुरुस्कार प्रदान किया.


इस मौके पर लेट्स इंस्पायर बिहार-जमूई चेप्टर के समन्वयक बिधूरंजन उपाध्याय सहित आये अतिथियों ने दोनों टीमो के खिलाड़ियों का मनोबल बढाते हुए कहा कि खेल से शारीरिक एवं बौद्धिक विकास होता है.खेल में हार और जीत लगा ही रहता है.एक टीम को जीत तो दूसरे को हार मिलती ही है.इससे घबराना नही चाहिए.वहीं उन्होंने कहा कि खेल के विकास के लिए उनसे जो भी मद्त होगी वे करेंगे.वहीं उन्होंने लीलुडीह गांव के आयोजक सहित सभी युवाओं को धन्यवाद दिया जिसने लगातार तीसरे साल सीपीएल 3 का सफलतापूर्वक आयोजन कराया.


मैच में अम्पायर की भूमिका अभिषेक उपाध्याय,प्रियदर्शी उपाध्याय,प्रवीण उपाध्याय ने सफलतापूर्वक निभाई.वहीं स्कोरर का काम,अंकित,सत्यम,ऋतिक एवं कमेंटेटर की भूमिका प्रमित कुमार,रमेश ऋषव,विकास ने सफलता पूर्वक निभाई.


वहीं मैच का आयोजन रॉयल क्लब लीलुडीह के अध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय तथा लेट्स इंस्पायर बिहार-जमुई चेप्टर के समन्वयक विधुरंजन उपाध्याय द्वारा किया गया था.


मंच का संचालन भाजपा प्रखंड अध्यक्ष शालिग्राम पांडे द्वारा किया गया.सीपीएल 3 क्रिकेट लीग मैच में 8 टीमों ने हिस्सा लिया.मौके पर दोनों टीम के खिलाड़ियों सहित आयोजन कमिटी के सदस्यों को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया.मौके पर मंटू उपाध्याय,राजीव रंजन उपाध्याय,राजू उपाध्याय,राजीव उपाध्याय,कन्हैया तिवारी,बुलु उपाध्याय,सज्जन कुमार,पिंटु उपाध्याय,संजय उपाध्याय सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.

Responsive Advertisement