कल्याणकारी योजनाओं के लाभ के लिए ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन कराने में चौथे स्थान पर जमुई जिला - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 21 जनवरी 2022

कल्याणकारी योजनाओं के लाभ के लिए ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन कराने में चौथे स्थान पर जमुई जिला



जमुई (Jamui), 20 जनवरी : कोरोना काल के दौरान असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने में आए परेशानी को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा 17 सितंबर से ई-श्रम पोर्टल पर श्रमिकों का निबंधन कराया जा रहा है ताकि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से श्रमिकों तक पहुंचाया जा सके।


केंद्र सरकार के निर्देशन में 156 प्रकार के असंगठित क्षेत्र के कामगारों को ई-श्रम कार्ड बनवाने की श्रेणी में रखा गया है। श्रम संसाधन विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रम कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ के साथ-साथ दो लाख रुपए का बीमा भी दिया जाएगा। आधार कार्ड की तर्ज पर श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड तैयार किया जा रहा है जो पूरे देश में कल्याणकारी योजनाओं के लिए मान्य होगा।


 इसके लिए पूरे राज्य में 3 करोड़ 49 लाख 35 हजार 772 श्रमिकों को निबंधन कर ई-श्रम कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। असंगठित क्षेत्र के कामगारों तक सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने को लेकर सीएससी के माध्यम से ई-श्रम कार्ड व्यापक स्तर पर बनाया जा रहा है। 


इसके लिए पहले 31 दिसंबर तक निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया गया जो अब बढ़ाकर फरवरी तक कर दिया गया है। सीएससी द्वारा आधिकारिक तौर पर प्राप्त आंकड़े के अनुसार जिले में पांच लाख 90 हजार 792 श्रमिकों का निबंधन ई-श्रम पोर्टल पर सीएससी के माध्यम से करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


 निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप जिले में 12 जनवरी 2022 तक कुल 4 लाख 67 हजार 825 श्रमिकों का निबंधन ई-श्रम पोर्टल पर कराया जा चुका है। जो निर्धारित लक्ष्य का 79.19 प्रतिशत है।

Post Top Ad -