गिद्धौर : कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूकता के लिए हुई नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021

गिद्धौर : कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूकता के लिए हुई नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति

गिद्धौर/जमुई ( Gidhaur/Jamui), 10 दिसम्बर | सुशांत साईं सुन्दरम : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए देशभर में जारी टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को गिद्धौर के महावीर मंदिर परिसर में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत लोक संपर्क एवं संचार ब्यूरो पटना द्वारा संचालित जन चेतना लोक कल्याण समिति के सौजन्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई.
जन चेतना लोक कल्याण समिति के कला जत्था के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया. चूँकि कार्यक्रम महावीर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ, इसलिए सर्वप्रथम पवनसुत हनुमान की आराधना की गई.

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण के प्रति जागरूक करते हुए सबको निकटम टीकाकरण केंद्र जाकर टीका लेने एवं जिन्होंने पहला डोज़ ले लिया है उन्हें दूसरे डोज़ लेने के लिए प्रेरित किया गया. नुक्कड़ नाटक में बेहद सरल शैली में कलाकारों ने संवाद की प्रस्तुति दी. नाटक के बीच-बीच में तर्जों पर आधारित गीतों की भी प्रस्तुति हुई.

कार्यक्रम में कन्या मध्य विद्यालय की छात्राओं सहित शिक्षिकाएं मौजूद रहीं. वहीं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी नुक्कड़ नाटक देखने महावीर मंदिर परिसर में उपस्थित रहे. सभी ने जन चेतना लोक कल्याण समिति के इस आयोजन की सराहना की एवं कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण करवाने की बात कही.

Responsive Advertisement