सिमुलतला : फाइनेन्स कम्पनी के एजेंट से छिनतई की गई मोटर साइकिल बांका से बरामद - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021

सिमुलतला : फाइनेन्स कम्पनी के एजेंट से छिनतई की गई मोटर साइकिल बांका से बरामद

सिमुलतला/झाझा/जमुई (बीरेंद्र कुमार) : 29 अक्टूबर को एक फाइनेन्स कम्पनी के एजेंट गौतम कुमार के साथ लाहाबन के सिरसिता मोड़ के समीप दिन दहाड़े मारपीट करते हुए मोटरसाइकिल, हेलमेट, मोबाइल एवं एक लाख नगद की छिनतई किया गया था।

उक्त मामले में मोबाइल लोकेशन के आधार पर सिमुलतला पुलिस ने मंगलवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया।

गिरफ्तार अपराधियो के निशानदेही पर गुरुवार को सिमुलतला पुलिस ने लूटी गई मोटरसाइकिल को बांका से बरामद कर सिमुलतला थाना लाया।

Responsive Advertisement