बिहार विधानसभाध्यक्ष बोले - एमएलए श्रेयसी सिंह की जीत से विधानसभा गौरवांवित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 3 December 2021

बिहार विधानसभाध्यक्ष बोले - एमएलए श्रेयसी सिंह की जीत से विधानसभा गौरवांवित

 


पटना (Patna), 3 नवंबर : पंजाब के पटियाला में आयोजित हुए 64वीं नैशनल शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर जमुई से भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह को बिहार विधानसभा के सदस्यों ने शुभकामनाएं दी है।


विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने श्रेयसी सिंह को बधाई देते हुए कहा कि इससे विधानसभा के साथ- साथ पूरे बिहार का मान-सम्मान बढ़ा है। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस जीत से बिहार विधानसभा काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा है।


बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ-साथ नीतीश मिश्रा, संजय सरावगी, मंगल पांडेय और अशोक चौधरी ने भी बधाई दी है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार की बेटी ने एक बार फिर से इतिहास रचा है, जिससे पूरे बिहार का सम्मान बढ़ा है।


श्रेयसी सिंह ने बिहार की लड़कियों को खेल के क्षेत्र में करियर तलाशने की बात कही है। उनकी कोशिश है कि बिहार की लड़कियां भी बढ़-चढ़कर खेल के क्षेत्र में कदम बढ़ाए।


उल्लेखनीय है कि 64वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में श्रेयसी सिंह ने लगातार दूसरे साल राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीता है। ये उनका कुल पांचवां व्यक्तिगत राष्ट्रीय खिताब और महिला ट्रैप में दूसरा मेडल है।राष्ट्रमंडल खेलों की मौजूदा चैंपियन श्रेयसी ने फाइनल में 34 अंक बनाए और वो मध्य प्रदेश की प्रगति दुबे और ओएनजीसी की शगुन चौधरी से आगे रहीं। महिलाओं के जूनियर ट्रैप में दिल्ली की आद्या त्रिपाठी ने फाइनल में 38 अंक बनाकर स्वर्ण पदक जीता। श्रेयसी सिंह की इस सफलता से जमुई सहित बिहार के लोगों में खुशी का माहौल है।

Post Top Ad