स्वर्ण पदक जीतकर सीएम नीतीश कुमार से मिलीं जमुई विधायक श्रेयसी सिंह - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021

स्वर्ण पदक जीतकर सीएम नीतीश कुमार से मिलीं जमुई विधायक श्रेयसी सिंह

 


पटना (Patna), 3 दिसंबर : 64वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर अर्जुन अवार्ड विजेता जमुई विधायक श्रेयसी सिंह को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बिहार विधान सभा स्थित अपने कार्यालय में मेडल पहनाकर सम्मानित किया एवं अपना आशीर्वाद दिया।


64वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप पंजाब के पटियाला में आयोजित की गयी थी। श्रेयसी ने बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए लगातार दूसरी बार नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में फिर से स्वर्ण पदक जीता है। श्रेयसी ने यह साबित कर दिया कि राजनीति में रहने बाद भी उनका निशाना अब भी बरकरार है। 



श्रेयसी सिंह ने बिहार की लड़कियों को खेल के क्षेत्र में करियर तलाशने की बात कही है। उनकी कोशिश है कि बिहार की लड़कियां भी बढ़-चढ़कर खेल के क्षेत्र में कदम बढ़ाए।


उल्लेखनीय है कि 64वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में श्रेयसी सिंह ने लगातार दूसरे साल राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीता है। ये उनका कुल पांचवां व्यक्तिगत राष्ट्रीय खिताब और महिला ट्रैप में दूसरा मेडल है।राष्ट्रमंडल खेलों की मौजूदा चैंपियन श्रेयसी ने फाइनल में 34 अंक बनाए और वो मध्य प्रदेश की प्रगति दुबे और ओएनजीसी की शगुन चौधरी से आगे रहीं। महिलाओं के जूनियर ट्रैप में दिल्ली की आद्या त्रिपाठी ने फाइनल में 38 अंक बनाकर स्वर्ण पदक जीता। दिल्ली की ही दिव्या सिंह दूसरे और भव्या त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहीं। श्रेयसी सिंह की इस सफलता से जमुई के लोगों में भी खुशी का माहौल है।

Post Top Ad -