गिद्धौर : झाझा विधायक दामोदर रावत परिवार सहित पहुंचे छठ घाट, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 10 नवंबर 2021

गिद्धौर : झाझा विधायक दामोदर रावत परिवार सहित पहुंचे छठ घाट, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 10 नवंबर : झाझा विधायक व सूबे के पूर्व मंत्री गिद्धौर निवासी दामोदर रावत (JhajhaMLA Damodar Rawat) बुधवार को सपरिवार गिद्धौर के उलाई नदी छठ घाट पहुंचे, जहां उन्होंने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।
झाझा विधायक दामोदर रावत मूल रूप से गिद्धौर के रहने वाले हैं। उनकी धर्मपत्नी छठ का व्रत करती हैं और प्रतिवर्ष वे गिद्धौर के उलाई नदी किनारे छठ घाट पर सूर्य को अर्घ्य देने सपरिवार पहुंचते हैं।

बता दें कि दामोदर रावत पूर्व में बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वे वर्तमान में झाझा विधानसभा से विधायक हैं। सक्रिय राजनीति में वे लंबे समय से हैं।
शाम ढलते सपरिवार विधायक दामोदर रावत अपने परिजनों, भाई-भतीजों के साथ महावीर मंदिर रोड छठ घाट पहुंचे जहां सभी ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर लोककल्याण की कामना की।

Responsive Advertisement