खैरा : अज्ञात चोरों ने दो घरों में की नगदी-जेवरात व लाखों के सामान की चोरी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 11 नवंबर 2021

खैरा : अज्ञात चोरों ने दो घरों में की नगदी-जेवरात व लाखों के सामान की चोरी

खैरा/जमुई (Khaira/Jamui), 11 अक्टूबर | प्रहलाद कुमार : स्थानीय थाना क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत अंतर्गत फतेहपुर गांव में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर नगदी जेवरात एवं लाखों का सामान चुराकर फरार हो गए। 

पीड़ित परिवार के मुखिया ब्रह्म यादव ने बताया कि हम लोग खाना खाकर सो गए थे। जब सुबह उठे तो घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। हल्ला होने पर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा होने लगे और इधर-उधर खोजबीन करने लगे। पीड़ित परिवार के ब्रह्म यादव ने  बताया कि चोर घर के पीछे के छत पर चढ़कर सीढ़ी से घर के अंदर घुसा और घर में रखा बक्सा अटैची में रखा सोना चांदी ₹22000 एवं जरूरी कागजात  लेकर फरार हो गए।

वही लक्ष्मीपुर गांव के बिंदेश्वरी यादव ने बताया कि चोर मेन गेट से घुस कर ट्रंक का ताला तोड़कर सोना, चांदी, नगदी सहित लेकर फरार हो गए। दोनों पीड़ित परिवार ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post Top Ad -