गिद्धौर : सेवा में श्रद्धालुओं ने किया अर्घ्यदान, व्यवस्था को छठव्रतियों ने सराहा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 11 नवंबर 2021

गिद्धौर : सेवा में श्रद्धालुओं ने किया अर्घ्यदान, व्यवस्था को छठव्रतियों ने सराहा

 

[सेवा | gidhaur.com] : गुरुवार को सुबह के अर्ध्य के साथ छठ पूजा सम्पन्न हो गया। छठ घाट पर स्थापित भगवान भास्कर की प्रतिमा मनोरम छटा में चार चांद लगा रही थी। छठ घाट निर्माण से लेकर, दूसरे अर्ध्य की समाप्ति तक ग्राम पंचायत के मुखिया रामाशीष साह छठ घाट की सारी तैयारियों का जायजा लेते दिखे और परिवार के साथ भगवान भास्कर को अर्ध्य अर्पित किया।

छठव्रतियों और श्रद्धालुओं की माने तो हर साल की अपेक्षा इस साल महापर्व को लेकर तैयारी अच्छी की गई थी। घाट निर्माण के साथ, साफ-सफाई और छठव्रतियों के लिए कपड़े बदलने के व्यवस्था की सबों ने सराहना की और नवनिर्वाचित मुखिया के इस कार्य से खुश दिखे।

इस मौके पर सहयोगी कार्यकर्ता के रूप में समाजसेवी मुकेश साव (वार्ड-4), भरत रजक, रामदेव यादव, सुरेश यादव, रंजीत साव, राजेश रजक, अशोक रजक, सौदागर साह, संतोष पंडित, राजेश पंडित मौजूद रहे।

#Gidhaur, #Chhath2021, #GidhaurDotCom

Post Top Ad -