जमुई : उत्सवी माहौल में संपन्न हुआ भगवान चित्रगुप्त की पूजा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 7 नवंबर 2021

जमुई : उत्सवी माहौल में संपन्न हुआ भगवान चित्रगुप्त की पूजा

 

Jamui /  जमुई (न्यूज़ डेस्क) :- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जमुई जिला इकाई की ओर से महिसौड़ी स्थित आदि चित्रगुप्त मंदिर जमुई में शनिवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा उत्सवी माहौल में संपन्न हुआ।कायस्थ समाज के लोगों ने अपने कुलदेवता की पूजा  को पूरे विधि-विधान और नियम- निष्ठा के साथ किया।  

चित्रगुप्त पूजा को लेकर कायस्थ समाज के लोगों में एक पखवारे पूर्व से ही जोरदार तैयारी चल रही थी। जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों से जुटे समाज के लोगों ने जमुई जिला में कायस्थ धरोहर के रूप में विख्यात आदि चित्रगुप्त मंदिर में सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की।पूजा के पश्चात उपस्थित लोगों ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया व भगवान से अपने-अपने परिवार की खुशियों के लिए आशीर्वाद मांगा। पूजा अर्चना व प्रसाद वितरण के पश्चात समाज के लोगों एवं अन्य आगंतुक लोगों के लिए सह भोज का भी आयोजन किया।इस सहभोज में कायस्थ समाज के लोगों ने परिवार सहित भाग लिया। संध्या के समय आदि चित्रगुप्त मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। 

मौके पर उपस्थित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जमुई जिला इकाई के जिला अध्यक्ष अविनाश कुमार सिन्हा एवं महासचिव डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने संयुक्त रुप से बताया कि भगवान चित्रगुप्त हम सभी के कुलदेवता भी हैं,और हम सभी उनके वंशज हैं। आदिकाल से ही हम लोग इस दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा बड़े धूमधाम से करते आ रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि कायस्थ समाज के लोगों के लिए जमुई जिला मुख्यालय में यह मंदिर अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने इस पूजन समारोह को सफल बनाने के लिए कायस्थ समाज के तमाम लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के मीडिया प्रभारी अभिषेक सिन्हा एवं भूपेंद्र सिन्हा ने बताया कि समय के साथ मंदिर में अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी ताकि यहां अन्य लोग भी पूजा-अर्चना के लिए आएं। मौके पर उमाशंकर प्रसाद,राजीव कुमार सिन्हा,विपिन कुमार सिन्हा,पुरुषोत्तम प्रकाश,मनोज कुमार पप्पू,भूपेंद्र सिन्हा, अभिषेक सिन्हा, राकेश कुमार रंजन,चंद्रशेखर सिन्हा, नीरज कुमार सिन्हा,रामप्रकाश अंबस्टा, अमित कुमार अंबस्ट,ऋतुराज सिन्हा, शिवेंद्र सिन्हा,आशीष कुमार, वीरेंद्र कुमार सिन्हा,प्रशांत सिन्हा,दीपक कुमार सिन्हा,यशराज सिन्हा, कुसुम सिन्हा, सुजाता सिन्हा,जूही राज, मनतोष सिन्हा, अमित सिन्हा आदि कई लोग मौजूद थे । इसके अलावा जमुई मुख्यालय के शास्त्री कॉलोनी, खैरमा ,बरबट्टा, रतनपुर , इन्द्पे, खैरा,सुग्गी सहित जिले के कई स्थानों पर भी समाज के लोगों के द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा श्रद्धा भाव से की गई।

 

#Jamui, #Event, #GidhaurDotCom

Responsive Advertisement