चकाई-देवघर मुख्यमार्ग पर असंतुलित हो पेड़ से टकराई बोलेरो, आधा दर्जन लोग घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 24 नवंबर 2021

चकाई-देवघर मुख्यमार्ग पर असंतुलित हो पेड़ से टकराई बोलेरो, आधा दर्जन लोग घायल


चकाई/जमुई (Chakai/Jamui), 24 नवंबर : चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर गोपीडीह मोड़ के समीप एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में बोलेरो पर सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को चंद्रमंडीह पुलिस द्वारा स्थानीय अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों का इलाज किया गया।



वही घायल व्यक्ति की पहचान मधुबनी निवासी आयुष कुमार एवं इंद्र महतो,बटोही महतों, शीला देवी, सीतामढ़ी निवासी गीता देवी एवं दरभंगा निवासी संजय महतो के रूप में हुई।


बताया जाता है वे लोग देवघर से पूजा अर्चना कर वापस अपने घर लौट रहे थे।इसी दौरान चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के गोपीडीह मोड़ के समीप पहुंचते ही बेलोरो वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे एक पेड़ में जा कर टकरा गईं।


वही चंद्रमंडीह पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।


[इनपुट : सुधीर कुमार यादव]

Post Top Ad -