पटना में अरसे बाद 'आप' की दस्तक, स्थापना एवं संविधान दिवस पर निकाला भव्य तिरंगा यात्रा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 29 नवंबर 2021

पटना में अरसे बाद 'आप' की दस्तक, स्थापना एवं संविधान दिवस पर निकाला भव्य तिरंगा यात्रा

 


पटना, 28 नवंबर : बिहार (Bihar) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने अपने स्थापना दिवस के साथ-साथ संविधान दिवस पर शुक्रवार को पटना (Patna) के मिलर हाई स्कूल मैदान से गांधी मैदान जेपी गोलम्बर तक तिरंगा यात्रा निकाला।बिहार के विभिन्न जिलों से आये  कार्यकर्ताओं में काफी जोश था।



राजधानी पटना में अरसे बाद आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की दस्तक दिखी है। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व दिल्ली विधानसभा के सदस्य सह बिहार प्रभारी संजीव झा कर रहे थे तो वही सह प्रभारी बिपिन राय ने टीम के सदस्यों को कोऑर्डिनेट कर रहे थे।



दिल्ली प्रदेश पूर्वांचल शक्ति के उपाध्यक्ष बिष्णु पाठक ने भीड़ देख कर कहा कि बिहार में आम आदमी पार्टी के विधायक सह बिहार के प्रभारी संजीव झा के कुशल  नेतृत्व में मजबूत हुआ है। तिरंगा यात्रा में शामिल सभी साथियों का अभिनंदन किया है। मीडिया प्रभारी शशिकांत सहित बिहार व दिल्ली के आम आदमी पार्टी के वरीय पदाधिकारी भी यात्रा में शामिल रहे।

Responsive Advertisement