गिद्धौर : गंगरा ने मनाया 8वां ग्राम्य सामुहिक दीपावली महोत्सव, जगमगाया बाबा कोकिलचन्द धाम - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 6 नवंबर 2021

गिद्धौर : गंगरा ने मनाया 8वां ग्राम्य सामुहिक दीपावली महोत्सव, जगमगाया बाबा कोकिलचन्द धाम

 


Gidhaur / गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :- गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत गंगरा गाँव के ग्रामीणों द्वारा हर साल की भांति इसबार भी बाबा कोकिलचंद धाम गंगरा में दीपावली की शाम छः बजे 1008 दीप जलाकर हर्षोल्लास के साथ आठवाँ दीपावली महोत्सव मनाया गया । जिसमें गंगरा सहित आसपास के सेकडों लोगों ने भाग लिया एवं सामुहिक दीपावली मनाने की परंपरा को आनोखा एवं आदर्श कहा । इस आयोजन के लिए शिक्षक सह समाजिक कार्यकर्ता चुनचुन कुमार के कुशल व्यवस्थापन में ग्राम सामुहिक दीपावली मनाने की परंपरा को सराहा गया ।  

बता दें, लोक आस्था के पवित्र देवभूमि का पर्याय रहे बाबा कोकिलचंद धाम गंगरा में 1008 दीप जलाकर 8वां ग्राम्य सामुहिक दीपावली " महोत्सव मनाए जाने की तैयारियां बीते सप्ताह से की जा रही थी । इस आयोजन के दौरान गंगरा पंचायत वासियों के लिए सुख शांति सदभाव एवं समृद्धि की कामना करते हुए ग्राम्य सामुहिक दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयोजन में गांव के सभी सदस्यों की सामूहिक भागीदारी निभाई ।

Edited by :: Abhishek Kr. Jha

#Gidhaur, #Event, #GidhaurDotCom

Responsive Advertisement