गिद्धौर : रतनपुर हाई स्कूल से सेवानिवृत्त हुए HM ध्रुव पाण्डेय, विदाई सह सम्मान समारोह में छलके आंसू - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 4 October 2021

गिद्धौर : रतनपुर हाई स्कूल से सेवानिवृत्त हुए HM ध्रुव पाण्डेय, विदाई सह सम्मान समारोह में छलके आंसू

 


Ratanpur / Gidhaur (अभिषेक) :- गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर स्थित अखिलेश्वर उच्च विद्यालय प्रांगण में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ध्रुव कुमार पांडेय को स्कूल के शिक्षक- शिक्षिकाओं द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गयी।

इस अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह में आगंतुक अतिथियों के मौजूदगी में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ध्रुव कुमार पांडेय को शॉल व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया एवं सेवानिवृत्ति उपरांत उनके स्वस्थय व मंगलमयी जीवन की कामना भी की गई ।

समारोह में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष राम नरेश पांडेय, जिलाध्यक्ष रामपुकार सिंह, सचिव रत्नेश्वर शर्मा, राज्य कार्यसमिति सदस्य अशोक राय, जिला मूल्यांकन अध्यक्ष अरुणदेव राय, जिला संयुक्त सचिव मदन सिंह, अनुमंडलीय सचिव अभय कुमार सिंह, श्यामा प्रसाद सिंह महिला कॉलेज के प्राचार्य अनिल कुमार सिन्हा ने मुख्य रूप से भाग लिया व सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ध्रुव कुमार पांडेय के शिक्षा के प्रति उनके कार्यकाल की सराहना की।  समारोह के दौरान से.नि. एचएम श्री पांडेय स्वयं भावुक नज़र आ रहे थे। 

इधर, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमंडलीय अध्यक्ष रामनरेश पांडेय एवं मंच संचालन  प्र. प्राचार्य अरविंद कु. सिन्हा द्वारा किया गया।


#Gidhaur, #Event, #GidhaurDotCom

Post Top Ad