गिद्धौर : निशा पूजा में दर्शन करने दुर्गा मंदिर पहुँचीं डीसीएलआर भारती राज - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 13 अक्टूबर 2021

गिद्धौर : निशा पूजा में दर्शन करने दुर्गा मंदिर पहुँचीं डीसीएलआर भारती राज


गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui) | सुशांत साईं सुन्दरम : शारदीय नवरात्र को लेकर गिद्धौर का माहौल भक्तिमय है. 12 अक्टूबर, मंगलवार सप्तमी की देर रात डिप्टी कलेक्टर लैंड रिफॉर्म्स (डीसीएलआर) भारती राज गिद्धौर के उलाई व नागी-नकटी नदी के संगम तट पर अवस्थित ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर के निशा पूजा, प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं.

भारती राज ने gidhaur.com से बात करते हुए कहा कि गिद्धौर में जब प्रोबेशन पर बीडीओ और सीओ के रूप में काम करने का मौका मिला तो यहाँ के ऐतिहासिक दुर्गा पूजा के बारे में बहुत कुछ सुनने को मिला. इसलिए हार्दिक इच्छा थी की आकर दर्शन करें और पूजा देखें.

भारती अपनी माँ के साथ दुर्गा मंदिर पहुँचीं थी और देर तक उन्होंने पूजा विधानों को देखा. इस दौरान समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे.

Responsive Advertisement