खैरा : बंटवारे के विवाद में घर घुसकर पीटा, दी धमकी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 4 अक्टूबर 2021

खैरा : बंटवारे के विवाद में घर घुसकर पीटा, दी धमकी



 Khaira / खैरा (प्रहलाद कुमार) :- |  थाना क्षेत्र के पूर्णा खैरा गांव में बंटवारा को लेकर उपजे विवाद में एक पक्ष ने घर में घुसकर एक पूरे परिवार की पिटाई कर दी । घटना के बाद पीड़ित पक्ष में भय का ऐसा माहौल है कि वह अब घर जाने से भी परहेज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार,  पूर्णा खैरा गांव निवासी शंकर ठाकुर की पत्नी अकली देवी और उसके परिजनों को गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने बताया कि गांव निवासी सुदामा ठाकुर, वासुदेव ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, हेमंती देवी, सविता देवी, सावित्री देवी, सनोज ठाकुर सहित अन्य लोगों ने लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी आदि से मारपीट कर हमें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना में अकली देवी के अलावे उसका पुत्र नीतीश कुमार तथा निरंजन ठाकुर की पत्नी गुड़िया देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। महिला ने बताया कि उन लोगों के साथ हमारा बंटवारा हुआ था और लकड़ी बंटवारे के बाद उक्त पक्ष के सभी लोग हमारे घर पर आ गए और बेवजह ही गाली गलौज करने लगे। इस घटना से हम सब परिजन इतने भयभीत हो गए कि हमने थाना जाकर पुलिस को इसकी शिकायत की। थाना से शिकायत करके जब हम वापस घर लौटे तब उक्त लोग और ज्यादा उग्र हो गए और उन्होंने हमारे साथ मारपीट शुरू कर दिया। उन लोगों ने कहा कि पुलिस भी तुम्हारा कुछ नहीं कर सकती है और उन लोगों ने हम पर हमला कर दिया। घटना के बाद वह सभी लोग हमारे पीछे खैरा थाना तक पहुंचे और बाजार में भी हमारे साथ गाली गलौज किया तथा घर जाने पर जान मारने की धमकी दे रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष पूरी तरह से भयाक्रांत है और बाजार में ही रुका हुआ है। समाचार संप्रेषण तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी, जिस कारण पीड़ित पक्ष के लोग घर जाने से परहेज कर रहे थे। पीड़ित पक्ष ने यह भी बताया कि उक्त सभी लोग 10 वर्षों से लगातार हमारे साथ गाली गलौज और मारपीट करते रहते हैं, लेकिन इस मर्तबा उन्होंने कुछ ज्यादा ही आक्रामक रूप से हम पर हमला किया है उन्होंने मामले में न्याय की गुहार लगाई है।


Edited by : Abhishek Kr. Jha


#Khaira, #Crime, #GidhaurDotCom

Post Top Ad -