गिद्धौर : गंगरा पंचायत के सिंघासन पर कौन होगा काबिज़? सशक्त प्रत्याशी की नब्ज टटोलने में जुटे मतदाता - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021

गिद्धौर : गंगरा पंचायत के सिंघासन पर कौन होगा काबिज़? सशक्त प्रत्याशी की नब्ज टटोलने में जुटे मतदाता

  


Gidhaur/गिद्धौर (अभिषेक कुमार झा) :- गिद्धौर प्रखण्ड क्षेत्र की आबे हवा अब पूर्णतः चुनावी हो गई है। एक ओर जहां गिद्धौर के विभिन्न पञ्चायतों चुनाव प्रचार से गुंजायमान हो चली है,तो वहीं गंगरा पंचायत के लिए इस बार का चुनाव ऐतिहासिक माना जा रहा है। 

गंगरा पंचायत में कुल 7 मुखिया प्रत्याशियों में से अर्चना देवी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है । वर्तमान मुखिया के प्रति जहां लोगों में नाराजगी दिख रही है तो वहीं, स्थानीय मतदाता एक बेहतर विकल्प के रूप में सशक्त प्रत्याशियों की नब्ज़ टटोलने में व्यस्त है । मतदाताओं के इस व्यस्तता में गंगरा पंचायत के पूर्व सरपंच मुन्ना सिंह के प्रति लोगों का अथाह प्रेम देखने को मिल रहा है ।

यूं तो मुखिया पद की रेस में भाजपा नेता समेत कई बुद्धिजीवी वर्ग के घर की महिला प्रत्याशी का नाम सामने आ रहा है , पर स्थानीय बुजुर्गों के प्रासंगिक कथनों की माने तो, प्रेम, विकास और सदभाव का प्रतीक ढोलक को एक निष्पक्ष वादक की जरुरत थी, जिसके वादन से गंगरा पंचायत का समुचित विकास और सदभाव का वातावरण निर्माण होगा । इसके लिए बरदघट्टा, गंगरा , प्रीतमटांड, तारडीह , घनियाठीका की अधिकाँश जनता अर्चना देवी के पक्ष में वोट करने का मन बना लिया है। 

यहां गौरतलब है कि, पूर्व सरपंच मुन्ना सिंह अपने कार्यकाल से लेकर आजतक पंचायत हित में निष्पक्ष फैसला, घरेलू विवाद निपटारा, सडक निर्माण, सिंचाई सम्बन्धित समस्याओं के अलावे बाबा कोकिलचंद धाम के उन्मुखीकरण को लेकर अपना अमूल्य योगदान दिया है । 

बहरहाल, इस पंचायत चुनाव में गंगरा पंचायत के सिंघासन पर काबिज़ होने वाले किस नाम पर जनता की मुहर लगती है, ये देखना बेहद दिलचस्प होगा।


#Gidhaur, #Election, #GidhaurDotCom

Responsive Advertisement