झाझा : करहरा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी दिलीप यादव ने कराया नामांकन, समर्थक उत्साहित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 24 अक्टूबर 2021

झाझा : करहरा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी दिलीप यादव ने कराया नामांकन, समर्थक उत्साहित

 


Jhajha / झाझा (राजीव रंजन)  :-|  बिहार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी उफान पर है। इस कड़ी में झाझा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में प्रत्याशियों द्वारा चुनावी अखाड़े को तैयार कर अपना नामांकन दर्ज कराने की कवायद भी शुरू कर दी है। नामांकन को लेकर प्रत्याशियों के चहलकदमी से  प्र. का. गुंजायमान रहने लगा है। अपने जनसमर्थन व दमखम को ले मुखिया प्रत्याशी  दिलीप यादव ने करहरा पंचायत से अपना नामांकन पर्चा भरा। 

इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए नामांकन केंद्र पहुंचे, जहां करहरा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी ने सहायक निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर जीत का दावा किया। 

उन्होंने बताया कि, क्षेत्र में विकास की जो बयार सुस्त है उससे त्रस्त होकर करहरा पंचायत की जनता ने उनपर भरोसा जमाया है। यदि जनता का सहयोग रहा तो करहरा पंचायत को विकासोन्मुख करना उनकी प्राथमिकता रहेगी ।

मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक व विभिन्न पदों के प्रत्याशी मौजूद रहे।   


Edited by :  Abhishek Kr. Jha


#Jhajha, #Election, #GidhaurDotCom

Responsive Advertisement