गिद्धौर : थाना परिसर में लगा जनता दरबार, भूमि विवाद के चार मामलों में से एक निष्पादित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 23 अक्टूबर 2021

गिद्धौर : थाना परिसर में लगा जनता दरबार, भूमि विवाद के चार मामलों में से एक निष्पादित

• त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कारण जनता दरबार नही हो रहा था अयोजित

• पंचायत चुनाव सम्पन्न होने के साथ ही थाना परिसर में भूमि विवाद निपटारे को लगने लगा जनता दरबार
गिद्धौर (धनंजय कुमार आमोद) :शनिवार को गिद्धौर थाना परिसर में अंचलाधिकारी  रीता कुमारी व थानाध्यक्ष अमित कुमार के देख रेख में जमीनी विवाद के निपटारे को ले जनता दरबार का आयोजन किया गया।इससे पहले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कारण थाना परिसर में नही हो पा रहा था जनता दरबार आयोजित।

पंचायत चुनाव सम्पन्न होने के साथ ही अंचलाधिकारी रीता कुमारी ने भूमि विवाद निपटारे को लेकर पनः जमीनी विवाद से जुड़े फरियादी को समस्या हल करने के लिए गिद्धौर थाना परिसर पहुँची और लोगो की समस्याओं को सुनी।

वही जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से  कुल 04 मामले आए जिसमे की 02  मामला पूर्व का ही था।जबकि 02 नये मामला आया।जिसमे की 01 मामला निष्पादन हो पाया।जबकि 03मामले लंबित रह गया।इस दौरान थाना परिसर में कई फरियादी पहुँचे।

वहीं मामले को लेकर अंचलाधिकारी रीता कुमारी ने बताया कि जमीनी विवाद के निबटारे को लेकर महीने के हर सप्ताह के हर शनिवार को जनता दरबार आयोजित किया जाता है।ताकि जमीनी विवाद से जुड़े मामलों को क्षेत्र में नियंत्रित किया जा सके। इस मौके पर जनता दरबार में दर्जनों की तादाद में फरियादी मौजूद थे।

Post Top Ad -