गिद्धौर : गंगरा पंचायत में मुखिया पद के लिए 7 प्रत्याशियों के बीच होगी कड़ी टक्कर, पूर्व सरपंच ने बदला चुनावी रूख - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2021

गिद्धौर : गंगरा पंचायत में मुखिया पद के लिए 7 प्रत्याशियों के बीच होगी कड़ी टक्कर, पूर्व सरपंच ने बदला चुनावी रूख

 



Gidhaur/न्यूज़ डेस्क [ अभिषेक कुमार झा ]:- गिद्धौर प्रखण्ड में पंचायत चुनाव की सरगर्मी अब उफान पर आ गयी है। जहां एक ओर विभिन्न पंचायतों में प्रत्याशी मतदाताओ को अपने ओर गोलबंद करने की पुरजोर कवायद में भीड़े हैं, तो वहीं, गिद्धौर के गंगरा पंचायत की बात करें तो चुनावी अखाड़े में मुखिया पद के लिए 7 प्रत्याशियों द्वारा किस्मत की आजमाइश की जा रही है। 

ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक , जहां एक ओर सभी प्रत्याशी अपने दावेदारी सुनिश्चित मान रहे हैं तो वही, मुखिया पद के लिए कुल सात प्रत्याशियों की दौड़ में अर्चना देवी का मजबूत जनता के बीच विश्वास का प्रतीक बन रहा है । 

पंचायत के पूर्व सरपंच मुन्ना सिंह ने बताया कि, बीते 5 साल में गंगरा पंचायत विकास के नाम पर ठगा महसूस कर रही थी, पंचायत को सुयोग्य, कर्मठ, व निष्ठापुर्वक अपने दायित्वों के निर्वहन करने वाले जनप्रतिनिधियों की आवश्यकता थी । पंचायत चुनाव के दस्तक देते ही गंगरा पंचायत में मुखिया पद के लिए अर्चना देवी का नाम एक मजबूत जनाधार का पर्याय बना है ।



आपको बता दें, गंगरा में इष्ट देवता के रूप में स्थापित बाबा कोकिलचन्द धाम के सुन्नयन, के साथ सामाजिक सरोकार में पूर्व सरपंच मुन्ना सिंह ने निष्पक्षतापूर्वक समाजिक उत्थान में अपना योगदान दिया है। सडक निर्माण के लिये श्रमदान में मिट्टी भरवाकर बरदघट्टा, मलौनीटांड, व गंगरा मुसहरी के ग्रामीणों के लिए वर्षो से सडक की समस्या को सुलभ करने का ऐतिहासिक श्रेय पाने वाले सरपंच मुन्ना सिंह ने स्थानीय मतदाताओ से विनम्र , विनित एवं निर्भीक होकर मतदान की अपील की है। 

इधर, आम मतदाताओं से प्राप्त प्रतिक्रियाओं की माने तो पूर्व सरपंच के अनगिनत योगदान के आधार पर स्थानीय लोग अर्चना देवी का नाम मुखिया पद के लिए एक बेहतर विकल्प के रूप में देख रहे हैं। फ़िलहाल 8 अक्टूबर को होने वाले पंचायत चुनाव का परिणाम किसके पक्ष में आएगा, इसका जवाब भविष्य के गर्भ में है। 


#Gidhaur, #Election, #GidhaurDotCom

Responsive Advertisement