गिद्धौर : नहीं रहे दुर्गा मंदिर के प्रधान पुजारी 'नागो मीरा', कैंसर से हुआ निधन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 18 सितंबर 2021

गिद्धौर : नहीं रहे दुर्गा मंदिर के प्रधान पुजारी 'नागो मीरा', कैंसर से हुआ निधन

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui) | सुशांत साईं सुन्दरम : नागो मीरा के नाम से विख्यात गिद्धौर दुर्गा मंदिर (Gidhaur Durga Mandir) के प्रधान पुजारी कृष्ण मुरारी झा का भादो शुक्ल पक्ष एकादशी शुक्रवार की देर शाम निधन हो गया. वे बीते दो वर्षों से कैंसर की असाध्य बीमारी से जूझ रहे थे. उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था. उन्होंने गिद्धौर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली.

बता दें कि वर्ष 1996 में जब गिद्धौर राज रियासत द्वारा गिद्धौर के दुर्गा पूजा को जनाश्रित घोषित कर इसके आयोजन का जिम्मा स्थानीय लोगों को सौंपा गया था, तब से पंडित कृष्ण मुरारी झा प्रधान पुजारी के रूप में अपना योगदान दे रहे थे. उनके अस्वस्थ होने के बाद से उनके पुत्र उत्तम झा दुर्गा मंदिर के पूजा कार्यों में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

नागो मीरा पुकारू नाम से प्रसिद्ध कृष्ण मुरारी झा के निधन से ग्रामीणों में शोक की लहर है. शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति की अध्यक्ष संगीता सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष गुरुदत्त प्रसाद, समिति के पूर्व पदाधिकारी मनीष कुमार पाण्डेय, सुखदेव रावत सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों व ग्रामीणों ने नागो मीरा के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए आत्म शांति हेतु प्रार्थना की है.

Responsive Advertisement