मांगोबन्दर निवासी वरिष्ठ साहित्यकार ज्योतिन्द्र मिश्र करेंगे सेमिनार व कवि गोष्ठी में शिरकत, कार्यक्रम आज - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 10 सितंबर 2021

मांगोबन्दर निवासी वरिष्ठ साहित्यकार ज्योतिन्द्र मिश्र करेंगे सेमिनार व कवि गोष्ठी में शिरकत, कार्यक्रम आज

Gidhaur/गिद्धौर (अभिषेक कुमार झा) :-। उर्दू के विकास एवं प्रचार-प्रसार योजना के तहत शनिवार को हिन्दी भवन पटना में आयोजित होने वाले सेमिनार एवं गोष्ठी में शिरकत करने के लिए वरिष्ठ साहित्यकार सह कवि (से.नि. प्र.पदाधिकारी) माँगोबन्दर गांव निवासी ज्योतिन्द्र मिश्र को आमंत्रित किया गया है। पटना समाहरणालय के जिला उर्दू भाषा कोषांग से निर्गत पत्रांक 22-2/2019-20-67 के माध्यम से कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी रश्मि ने उन्हें उक्त सेमिनार में शिरकत के सम्बंध में पत्राचार भी किया है।

साहित्यकार ज्योतिन्द्र मिश्र  व विभागीय पत्र।   ◆ gidhaur.com

इधर, साहित्य के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त करने वाले ज्योतिन्द्र मिश्र ने उक्त आशय की जानकारी साझा करते हुए बताया कि, फणीश्वर नाथ रेणु हिन्दी भवन पटना के कॉन्फ्रेंस हॉल में दिन के 11 बजे कार्यक्रम आयोजित होगी। जिसमें शिक्षा विभाग के साहायक निदेशक व वरिष्ठ कहानीकार रमेश चन्द्र,  शिक्षाविद सुनीता कुमारी के अलावे कई साहित्यकार, पत्रकार व उर्दू भाषा प्रेमियों की उपस्थिति रहेगी।

Responsive Advertisement