झाझा : उत्साह के साथ किया गया भगवान गणपति की प्रतिमा का विसर्जन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 18 सितंबर 2021

झाझा : उत्साह के साथ किया गया भगवान गणपति की प्रतिमा का विसर्जन

झाझा/जमुई (Jhajha/Jamui) | सुशांत साईं सुन्दरम : प्रथम पूज्य भगवान गणपति की आराधना गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में जिलान्तर्गत झाझा प्रखंड में धूमधाम से किया गया. भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-आराधना की गई. लोक-कल्याण एवं रोग मुक्ति की कामना करते हुए विधिवत पूजा की गई एवं श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया.

इसके बाद उत्साह के साथ प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाया गया. झाझा की सड़कों एवं गलियों से विसर्जन शोभा यात्रा निकाल श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरिया के उद्घोषों के साथ प्रतिमा विसर्जित किया. इस मौके पर दर्जनों युवा मौजूद  रहे.

Responsive Advertisement