गिद्धौर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर पड़ा मिला युवती का शव, ट्रेन से कटकर सिर क्षतिग्रस्त - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 18 सितंबर 2021

गिद्धौर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर पड़ा मिला युवती का शव, ट्रेन से कटकर सिर क्षतिग्रस्त

 


Gidhaur/गिद्धौर :- गिद्धौर रेलवे स्टेशन के कुछ दूरी पर शनिवार की सुबह तकरीबन साढ़े 9 बजे एक 19 वर्षीय युवती का शव रेल की पटरी पर पाया गया । गिद्धौर रेलवे स्टेशन के डाउन लूप लाइन के पोल सं. 378/08 के समीप इस युवती के ट्रेन से कटकर मौत होने की बात बताई जाती है।

स्टेशन मास्टर मो. अलाउद्दीन ने घटना की पुष्टि करते हुये बताया कि, उक्त दुर्घटना गिद्धौर रेलवे स्टेशन के डाउन लूप लाइन ट्रेक पर टाटा- दानापुर एक्सप्रेस के संपर्क में आ जाने से हुई है। पैसेंजर से उक्त घटना की सूचना मिलते ही पोर्टर से सहयोग से शव को पटरी पर से हटाया गया। युवती के पास से पर्स व कुछ कागज़ात भी बरामद हुए हैं। युवती की पहचान झाझा प्रखंड के धमना पंचायत अंतर्गत कासीकुंड निवासी नवल रावत की 20 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी के रूप में की गई है। इस रेल दुर्घटना में यूवती का सिर धड़ से अलग होकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।  

इधर, आसपास के ग्रामीण जहां इसे महज एक घटना बता रहे हैं, तो वहीं, कुछ ग्रामीण द्वारा मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देखा जा रहा है। फिलहाल इस घटना की सूचना स्टेशन प्रबंधन द्वारा रेलवे कंट्रोल रूम व जीआरपी झाझा को अग्रेतर कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया गया है।



Responsive Advertisement